राज्य

जीडी अनील पाण्डेय डीएभी स्कूल पीरो में सास्कृतिक कार्यक्रम।….

आरा/पीरो।जीडी अनील पाण्डेय डीएभी स्कूल, आरा रोड पीरो में दशहरा के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के बच्चों ने जहां माँ नवदुर्गा के अलग-अलग पात्रों के वेश में लोगों को रिझाया। वहीं गरवा, डांडिया और बंगाली नृत्य से छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक वैविध्य को अभिव्यक्त कर सबका ध्यान खींचा। कार्यक्रम का खास आकर्षण माँ नवदुर्गा की संक्षिप्त प्रस्तुति रही।

इस प्रस्तुति विशेष में बच्चों ने माँ दुर्गा के नव स्वरूप का संक्षिप्त प्रस्तुत कर सबको अभिभूत कर दिया। प्रधानाचार्या शनि कुमार ने सभी बच्चों और अभिभावकों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि हमारे पर्व-त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। सामाजिक समरसता को बनाए रखने में भी सहयोगी होते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन ,महिमा साक्षी ,शिवानी कमारी ने किया,कार्यक्रम में शिक्षिका तनू प्रिया ,निशी सिंह ,सुस्मिता ,रिया स्वाति ,संगीता दिव्या , सुषमा ,राजू कुमार ,राजीव कुमार ,अजीत कुमार राजेश यादव ,कृष्णा मिश्रा ,ईशान गुप्ता ,पंकज पाण्डेय ,पवन कुमार ,आया सबिता दिदी ,गुडिया दिदी समेत सैकडों अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button