किशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : दिन दहाड़े जेसीबी से किया जा रहा है अवैध खनन..

सरकारी खजाने पर दिन दहाड़े जेसीबी से किया जा रहा है अवैध खनन, विभाग घोर निद्रा में।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र के बांसबाड़ी गांव के समीप जेसीबी के द्वारा उत्खनन किया जा रहा है इससे पूर्व भी उक्त गांव से भारी मात्रा में उत्खनन किया गया लेकिन कार्रवाई तो दूर की बात है जांच तक नहीं हुई। अवैध उत्खनन के कारण क्षेत्र खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। क्षेत्र में उत्खनन के कारण सरकार के राजस्व में प्रतिदिन लाखों रुपए की क्षति उत्खनन माफियाओं द्वारा पहुंचाई जा रही है। इतने बड़े पैमाने पर क्षेत्र में उत्खनन का खेल दिन दहाड़े चल रहा है और इस पर कार्रवाई ना होना भी सवाल खड़ा करता है की क्या राज है जो कार्रवाई नही होता..?

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button