किशनगंज : स्मैक के विरुद्ध अभियान में दो महिलाएं हिरासत में
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई

किशनगंज,23नवंबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत रविवार को विशेष कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर-सह-थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड रेलवे लाइन के समीप छापेमारी कर 22 पुड़िया स्मैक जप्त किया है। मौके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।
दोनों महिला बस स्टैंड रेलवे लाइन के पास बने झोपड़ीनुमा घर में रहती थीं, जहां से स्मैक की डिलीवरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी सागर कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई और तत्परता से छापेमारी की गई।
पुलिस हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में अभियान लगातार जारी है।



