राजनीति

22 सूत्री मांगों को लेकर हिलसा प्रखंड के मुखिया आज से 31 अगस्त तक रहेंगे हड़ताल पर।

सोनू यादव:-हिलसा (नालंदा):- शुक्रवार को बिहार प्रदेश मुखिया संघ के अवाहन पर 22 सूत्री मांगों को लेकर हिलसा प्रखंड के सभी मुखिया ने आज से 31 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुखिया मुकेश पासवान ने बताया कि आए दिन मुखिया के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कई मुखिया की हत्या हो रही है। मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में तालमेल का अभाव है। लाइसेंस निर्गत नहीं किया जा रहा है। यह सबके अलावे अन्य 22 सूत्री मांगों को लेकर हिलसा प्रखंड के सभी मुखिया 22 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय व 29 अगस्त को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतो के मुखिया द्वारा अपने-अपने पंचायत सरकार भवन, कार्यालय पर राज्यव्यापी हड़ताल का बैनर लगाया जाएगा। अनुरोध है कि निर्धारित धरना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने ग्राम पंचायतों से कम से कम 25 की संख्या में आम लोगों को भी शामिल करेंगे। पंचायत के वार्ड सदस्यों को भी इस आंदोलन में भागीदारी निभाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। वार्ड सदस्यों का भी सरकार द्वारा हकमारी किया जा रहा है। हिलसा प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में हड़ताल के दौरान संपूर्ण विकासात्मक कार्य स्थगित रखा जाएगा। इस दौरान सरकार के सभी कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया है। इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष परमानंद पासवान, मुखिया प्रतिनिधि, योगिपुर पंचायत विनोद प्रसाद, कोरावा पंचायत तरुण कुमार, कावा पंचायत मनोज सिंह, अरपा पंचायत सूर्यकांत कुमार, मुखिया वारा पंचायत अशोक कुमार सिंह, जूनियार पंचायत भरत चौहान, रेड़ी पंचायत सुबोध कुमार, इंदौत पंचायत अजीत प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!