District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला परिषद सभागार में नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में DM के नेतृत्व में आजीवन शराब नहीं पीने की ली शपथ।

किशनगंज/धर्मेंद्र सिंह, जिला परिषद सभागार, किशनगंज में नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक रूप से जिलाधिकारी के नेतृत्व में आजीवन शराब नहीं पीने की शपथ जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों, कर्मचारियों, उत्पाद कर्मियो और आम नागरिकों के द्वारा पूरे उत्साहपूर्ण माहौल में ली गई। सभी ने एक स्वर में शपथ लिया और लिखित में अपने कार्यालय को शपथ पत्र दिया कि सत्यनिष्ठा के साथ शपथ लेता हूं कि मैं आजीवन शराब का सेवन नहीं करूंगा/करूंगी। मैं कर्तव्य पर उपस्थित रहूं अथवा ना रहूं, अपने दैनिक जीवन में शराब से संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार से शामिल नहीं होऊंगा/होऊंगी। शराबबंदी को लागू करने के लिए,जो भी विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित है, उसे करूंगा/करूंगी। मौके पर पटना ज्ञान भवन में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री बिहार के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण को सभी लोगो ने देखा और सुना।डीएम के साथ डीडीसी मनन राम, उत्पाद अधीक्षक सत्तार अंसारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब हो कि माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा जिला स्तर, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आम जनता समेत गणमान्य लोगो के द्वारा भागीदारी सुनिश्चित की गई। सभी कार्यालय में शपथ ग्रहण करवाया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button