ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को मिला सेवा विस्तार।

केंद्र सरकार ने तीन महीने का दिया एक्सटेंशन

त्रिलोकी नाथ प्रसाद -बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की तरफ से भेजी गई अनुशंसा पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। अब त्रिपुरारी शरण सितंबर के आखिर तक सेवा में बने रहेंगे। मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण इसी महीने की आखिरी तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

केंद्र सरकार द्वारा सेवा विस्तार की अनुमति दिए जाने के बाद अब राज्य सरकार नए सिरे से अधिसूचना जारी करेगी।

उल्लेखनीय है कि 1985 बैच के आइएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को बिहार के मुख्य सचिव रहे अरुण कुमार सिंह के निधन के बाद चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button