ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*टीकाकरण में देश के टॉप 8 जिलों में शामिल हुआ पटना।

टीकाकरण में पटना जिला का आंकड़ा पहुंचा 1624394*
*इस आंकड़ा के साथ पटना जिला पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर आठवें स्थान पर।*

*जयपुर 1616179 एवं नागपुर 1578760 वैक्सीनेशन के साथ नीचे पहुंचा नौवां एवं दसवां स्थान पर।*

*अधिकारियों एवं कर्मियों ने जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा शानदार उपलब्धि के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं।*

*जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों कर्मियों तथा अन्य सहयोगी की टीम भावना एवं कर्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद -जिलाधिकारी के नेतृत्व में पटना जिला अंतर्गत टीकाकरण अभियान में शानदार एवं उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है । कोरोना संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव हेतु संचालित टीकाकरण अभियान के लिए पटना जिला को देश के टॉप 8 जिलों में शामिल किया गया है। जिले के तमाम अधिकारियों एवं कर्मियों ने इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की सराहना की है तथा उन्हें शानदार उपलब्धि की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों एवं कर्मियों की कर्तव्य परायणता एवं टीम भावना की सराहना करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर अर्जित स्थान से हम सबों को दोगुने उत्साह ,उमंग ,जुनून एवं जज्बे से कार्य करने तथा सर्वोत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले जिले में वैक्सीनेशन की स्थिति इस प्रकार हैं-
1/मुंबई 5127354
2/पुणे4199419
3/कोलकाता 3026549
4/चेन्नई 2863064
5/थाणे 2378937
6/इंदौर 2202425
7/नॉर्थ 24 परगना 2004344
8/पटना 1624394
9/जयपुर 1616179
10/नागपुर 1578762

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button