किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : वार्ड संख्या 7 से ताहिरा खातून ने किया नामांकन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, वार्ड संख्या 07 से ताहिरा खातून ने सोमवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इनके साथ पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि मो अजमेरा मौजूद थे। वार्ड पार्षद अपने आवास से जुलूश के साथ नामांकन स्थल एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंची। वहां से प्रत्याशी व समर्थक सहित तीन लोगों ने अंदर प्रवेश किया। पार्षद प्रत्याशी ने कहा कि अगर हमे वार्ड की जनता चुनेगी तो विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोडूंगा।सभी जाति के लोगों को साथ लेकर चलूंगी। अगर जनता हमे चुनेगी तो वार्ड में जहां सड़क नाला आदि नहीं है वहां निर्माण कार्य कराया जाएगा। वही सुरक्षा को लेकर भी नामांकन स्थल के पास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। केवल प्रत्याशी को ही अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button