राज्य

राजहरा में लगाया गया मेडिकल कैंप, मरीजों का इलाज हुआ निःशुल्क

नवेंदु मिश्र

लेस्लीगंज – लेस्लीगंज के राजहरा गांव में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया। इस कैंप का नेतृत्व संघ के लेस्लीगंज उपभुक्ति राजहरा इकाई आभा सेवा सदन के द्वारा किया गया। कैंप में अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा 50 से अधिक मरीजों का निशुल्क इलाज और उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। उप भुक्ति संतू लाल ने बताया कि आनंदमार्ग की ओर से कैंप का आयोजन किया गया है, यह कैंप हर रविवार प्रातः 9 बजे से हर 1 बजे तक लगाया लगाया जाएगा। जिस क्षेत्र में कैंप का आयोजन होगा उससे पूर्व ही गांव में इसकी जानकारी दे दी जाएगी ताकि मरीज अपना इलाज निशुल्क करा सके। कैंप के सहयोग में पलामू के भुक्ति प्रधान मधेश्वर, उप मुखिया मनोज सिंह, पंचायत सचिव दिवाकर कुमार, वार्ड सदस्य पन्नालाल, दिनेश, रामस्वरूप व अन्य आनंद मार्गी गण उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!