आज पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में सभी प्रखंड अध्यक्षों की बैठक आहूत की गई. प्रखंड पंचायत एवं जिला में चल रहे कार्यक्रम की समीक्षा की गई बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों को जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि प्रखंड मंडल एवं पंचायत गठन के बाद बूथ स्तर पर संगठन को बनाने को लेकर जिला कांग्रेस गंभीर है. मिशन 2024 के तहत कांग्रेस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष को पूरे ईमानदारी एवं गंभीरतापूर्वक मिशन 2024 में लग जाएं .बैठक में प्रमुख रूप से कार्यालय प्रभारी जितेंद्र कमलापुरी सत्येंद्र सिंह नगर अध्यक्ष राजेश चौरसिया सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील दुबे रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष महावीर प्रसाद नावा प्रखंड अध्यक्ष मीर खुर्शीद आलम पाटन प्रखंड अध्यक्ष अभय पांडे तरहसी प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम सदर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र तिवारी पड़वा प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष गोपाल सिंह नोडिया प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम मनातू प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव यादव लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला हैदर नगर प्रखंड अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडे मोहम्मद गंज प्रखंड अध्यक्ष नदीम खान
पिपरा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह उतारी प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह पांडू प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद शुक्ला शैलेश मेहता विनोद मेहता रविंद्र कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे
