राजनीतिराज्य

भाजपा की नीति और कर्तव्य परायणता के कारण आज लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं – विजय नंद पाठक

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय डालटनगंज में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।

पलामू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो युवाओं ने आज भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यालय डालटनगंज में किया गया।
इस कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो देश की एकता और विकास के लिए प्रतिबंध है। जब हम 2 सीट पर थे तब भी हमने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दूर से ही कुछ अलग दिखाई पड़ते हैं।

विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करते हैं उसी का यह परिणाम है कि आज लोग इससे अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने के लिए लालायित हैं।
विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि भाजपा विकास में विश्वास रखती है और इसी विश्वास के साथ पार्टी निरंतर प्रगति कर रही है और लोग इससे जुड़ते चले जा रहे हैं। मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम बाबू नहीं किया। विधायक प्रतिनिधि अशोक तिवारी,बजरंग दल के संयोजक विवेक चौबे, शशि भूषण मिश्रा, संदीप दास और सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
सभी नव आंगतुक सदस्यों का स्वागत माला पहनाकर किया गया।
पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी के गहरे मूल्यों और प्रखर केंद्रीय नेतृत्व की वजह से भाजपा जन जन की पार्टी बन चुकी है। सबका साथ सबका विकास और मोदी सरकार के मजबूत फैसलों की वजह से पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने सभी नव आगन्तुक सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं से अपील की हम सभी मिलकर संगठन के लिए काम करे और विकास के सहभागी बने।

Related Articles

Back to top button