नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायती राज एवं नगर निकायों में आरक्षण देकर बढ़़ाई राजनीतिक भागीदारी – बिजेंद्र प्रसाद यादव
जनसुनवाई कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित मामलों के विधिसम्मत एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जनसुनवाई कार्यक्रम के समन्वय हेतु पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण वर्मा जी भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मा0 उपमुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि आधी आबादी को उसका वाजिब हक मिलना चाहिए। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में मा0 श्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में आरक्षण देकर उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की।
परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह एक नियमित संवैधानिक प्रक्रिया है। कांग्रेस के शासनकाल में भी परिसीमन की प्रक्रिया होती रही है। ऐसे में विपक्ष को इस विषय पर अनावश्यक विरोध से बचना चाहिए।



