ताजा खबरराजनीति

राजद सरकार में हर मामलों में फिसड्डी था बिहार, साल 2005 के बाद प्रदेश की तस्वीर बदली: उमेश सिंह कुशवाहा।..

सदन में अगिआंव के जनता की मजबूत आवाज बनेंगे प्रभुनाथ राम: उमेश सिंह कुशवाहा

गुड्डू कुमार सिंह /आरा:– जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा मंगलवार को उपचुनाव हेतु अगिआंव विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद(यू0) प्रत्याशी श्री प्रभुनाथ राम के नामांकन समारोह सह आशीर्वाद सभा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री प्रभुनाथ राम सच्चे अर्थों में जनता के सेवक हैं, उनके ईमानदारी और गरीबों के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता पर कोई सवाल खड़े नहीं कर सकता है। वें सदन में जाएंगे तो अगिआंव के जनता की मजबूत आवाज बनेंगे।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 के बाद बिहार को सँवारने का काम किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला उत्थान एवं आधारभूत संरचनाओं में उल्लेखनीय काम हुआ। राजद द्वारा स्थापित माफियाराज खत्म होने के बाद बिहार में नए-नए उद्योग धंधे लग रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में प्रदेश के युवाओं को नौकरी और रोजगार मिल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने का व्यापक फायदा बिहार को हुआ है, केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार विकास की पटरी पर तेज गति से दौड़ रहा है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लालू-राबड़ी की सरकार में बिहार हर मामलों में फिसड्डी था। समाज का हर वर्ग राजद के जंगलराज से त्रस्त था, साल 2005 के बाद श्री नीतीश कुमार ने बिहार को नई दिशा देने का काम किया और राज्य में सुशासन स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में आधी आबादी को पूरा हक मिला है। अतिपिछड़ा वर्ग के लिए नगर निकाय व पंचायती राज में आरक्षण की व्यवस्था की गई। साथ ही बिहार में जातीय गणना कराकर शोषितों व वंचितों के आरक्षण में 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि श्री प्रभुनाथ राम को दिया गया प्रत्येक वोट मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेगा और बिहार की तरक्की का कारक बनेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button