District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पिंक पेट्रोलिंग टीम ने मनचलों के विरुद्ध चलाया अभियान

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पिंक पेट्रोलिंग की टीम ने शुक्रवार को मनचलों के विरुद्ध अभियान चलाया। गौरतलब हो कि एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु के निर्देश पर महिला थाना के थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी के नेतृत्व टीम पहले डुमरिया गर्ल्स हाई स्कूल पहुंची वहां कुछ मनचले युवकों से वहां आने का कारण पूछा इसके बाद युवकों को चेतावनी दी। पिंक पेट्रोलिंग की टीम नेशनल हाई स्कूल के पास पहुंची। टीम ने वहां खड़े कुछ युवकों से स्कूल के पास खड़े होने का कारण पूछा एवं युवको से पूछताछ की। कुछ युवक बिना कारण स्कूल के पास मंडरा रहे थे। जिसे चेतावनी दिया गया। टीम में महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, अवर निरीक्षक मासूम कुमारी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक पूनम कुमारी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अनुष्का रानी, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सीमा कुमारी शामिल थी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button