ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न।।..

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-प्रकाशनार्थ / प्रसारणार्थआज दिनांक 2 अक्टूबर 2021 बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक सदाकत आश्रम पटना में प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने उपस्थित होकर महिला पदाधिकारियों को संबोधित किया। बैठक के दौरान सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों पर वृहत मंथन के साथ साथ सच्चाई आपके द्वार पुस्तिका का विमोचन और महिला कांग्रेस के झंडे के नए प्रतीक का अनावरण मदनमोहन झा और अमिता भूषण और जया मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।।किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण नेअपने संबोधन में कहा कि आज देश और बिहार में महिलाओं पर हो रहे अपराध के आंकड़ें भयावह हैं। इस सच्चाई को आम लोगों तक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम महिला कांग्रेसियों की सिर्फ राजनीतिक नही सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस पुस्तिका में देश और बिहार में महिला अपराध के आंकड़ों के साथ साथ राष्ट्रीय सम्पत्ति के बंदरबांट में शामिल सरकार की काली सच्चाई को तथ्यात्मक तरीके से बताया गया है। हम महिला कांग्रेस की सिपाही इन तथ्यों की सच्चाई के साथ एक एक लोग तक पहुंचेंगे और सरकार की पोल खोलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा ने महिलाओं को संबोधित करते कहा कि आज देश जिस दौर से गुजर रहा है उसमें कांग्रेस देश के भविष्य की आस है, कांग्रेस के अनुषांगिक के तौर पर महिला कांग्रेस की महती जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन महिला कांग्रेस बखूबी कर रही है। महिलाओं पर इस सरकार के दौरान अपराध और मंहगाई दोनो की दोहरी मार है इसलिए महिलाओं को ज्यादा मुखर होना होगा। इस पुस्तिका के माध्यम से तथ्यों के साथ हमारी महिला बहने जनता के बीच जा सकने में सक्षम होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश प्रवक्ता जया मिश्रा, आनंद माधव, फरहत जहां, मोनी पासवान, सुनीता साक्षी, डॉ अनिता, रूबी शर्मा, रेणु देवी, किरण सिंह, संजू पांडे, शाहजहां खातून सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button