Uncategorized
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी ने विपक्ष के नेता के द्वारा देश की संसद में किये गए बर्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा आज का दिन लोकतंत्र और संसद की गरिमा को शर्मसार करने वाला रहा है।

संजय कुमार सिन्हा/जिस तरीके से नेता विपक्ष ने माननीय सांसदों से व्यवहार किया, वह उनके अहंकार को दर्शाता है। यह कहीं से भी उचित नहीं है। संसद के प्रवेशद्वार पर वे प्रदर्शन कर रहे थे। अगर नेता विपक्ष चाहते तो बगल से भी निकल सकते थे, लेकिन सांसदों के बीच से जिस तरीके से वे धक्का देते हुए गए, यह उनके घमंड और गुरूर को दर्शाता है। बुजुर्ग और दलित सांसद को रौंदते हुए वे बीच से गए, दो सांसद अस्पताल में हैं।यह कतई बर्दाश्त के काबिल नहीं है।
इस आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी।