District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया/पीएम सूर्यघर योजना : 155 घरों में सोलर पैनल लगा, 69 का काम लंबित

सात दिनों में सभी स्वीकृत आवेदकों के घर अधिष्ठापन पूरा कराने का निर्देश

अररिया, 11 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/अब्दुल कैय्युम, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में सोलर पैनल अधिष्ठापन के कार्य में तेजी लाने को लेकर जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक 155 घरेलू उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पैनल का अधिष्ठापन पूरा कराया जा चुका है, जबकि 69 आवेदकों के घरों में अधिष्ठापन का कार्य अभी लंबित है।

योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित आवेदनों, स्वीकृति की स्थिति और सोलर पैनल अधिष्ठापन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि 69 लंबित मामलों में से 58 आवेदकों को पिछले सात दिनों के दौरान स्वीकृति मिली है।

इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि स्वीकृति प्राप्त सभी 58 आवेदकों के घरों पर अगले सात दिनों के भीतर हर हाल में सोलर पैनल स्थापित कराया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक के दौरान अधिष्ठापन कार्य से जुड़ी कुछ एजेंसियों के प्रतिनिधियों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करने और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया।बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर 40 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 80 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है।

बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार, राजेश प्रियदर्शी, सभी सहायक अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, जिला प्रबंधक जीविका अररिया सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button