राजनीति

माननीय मंत्री, समाज कल्याण विभाग श्री श्रवण कुमार द्वारा आज दिनांक 09.02.2024 को समाज कल्याण विभाग के 14 नव चयनित सहायक निदेशक को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-एनेक्सी भवन-03 सभागार, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, मुख्य सचिवालय, पटना में राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन ‘सक्षम’ समाज कल्याण विभाग की ओर से किया गया था| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि आप सभी नव चयनित पदाधिकारियों के लिये आज का दिन विशेष तौर पर महत्वपूर्ण दिन है कि नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ही पदस्थापन भी किया जा रहा है| आप सभी युवा है, उर्जावान है और पहला पदस्थापन है, आपके माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ समाज के सबसे निरीह व्यक्तियों तक पहुँचाने में सहयोग होगा| इस विभाग का आप सब पर बहुत भरोसा है| यह आपकी शुरुआत है और शुरू में लोग उर्जा के साथ काम करते है धीरे धीरे लोग शिथिल हो जाते है| लेकिन आप सभी इस बात का ध्यान रखेंगे कि आप जब तक काम करे हमेशा विनम्र और शालीनता के साथ करे| समाज कल्याण विभाग का काम व्यवहार कुशल होकर ही किया जा सकता है| माननीय मंत्री ने समाज कल्याण द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी नव नियुक्त पदाधिकारियों को जानकारी दी.।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रेम सिंह मीणा, सचिव, समाज कल्याण विभाग ने कहा कि आज निश्चित तौर पर आप सभी के लिए ख़ुशी का मौका है| समाज कल्याण विभाग में काम करने से जो संतुष्टि मिलती है वह किसी और विभाग में नहीं मिलेगी| उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और मंत्री, समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में ही विभाग के अंतर्गत सभी वैकेन्सी पर तेजी से नियुक्ति की प्रक्रिया करते हुए लगभग सभी कैडर की वैकेन्सी को भरा जा रहा है| उन्होंने नव नियुक्त सहायक निदेशक को समझाते हुए कहा की आपके पदस्थापन होने से समाज कल्याण विभाग ने जो माइल स्टोन तय किया है उसको पूरा करने में सहयोग मिलेगा| उन्होंने कहा कि वे ही पदाधिकारी सफलता पाते है , जो विनम्र और इमानदारी से काम करते है| पहले सभी प्रकार की पेंशन का भुगतान शिविर लगाकर किया जाता था| विभाग द्वारा कठिन परिश्रम के बाद अब सभी प्रकार के पेंशन का भुगतान डी.बी.टी. के माध्यम से किया जा रहा है| डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान करने में देश में बिहार अव्वल है| उन्होंने कहा की अगर आपके पास कार्य करने की क्षमता है तो आप काम का निबटारा तनाव के बिना कर सकते है| अंत में उन्होंने नव चयनित पदाधिकारियों के अविभावकों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने अच्छी परवरिश कर इस लायक बनाया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती वंदना प्रेयसी, प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास ने कहा कि आप सभी बहुत मेहनत कर यहाँ तक पहुचे है, इसके लिए आपको बहुत बहुत शुभकामनाये है| लोगों को सरकारी कर्मी से बहुत उम्मीद होती है| आप सभी सरकार की प्राथमिकताओं को समझते हुए कार्य कर्रेंगे| आप सभी आपने काम से राज्य का, समाज का, और परिवार का नाम रौशन करें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कौशल किशोर, निदेशक, आई.सी.डी.एस. ने कहा कि आज के बाद आप सभी को बिपार्ड में प्रशिक्षण के लिए जायेंगे| प्रशिक्षण में गंभीरता से सीखना जरुरी होता है| क्षेत्र में काम करने में जो व्यावहारिक कठिनाई आती है उसको समझना जरुरी होता है| उन्होंने कहा कि आप सभी का इस पद पर चयन हुआ है इसमे परिवार और समाज का बहुत बड़ा योगदान है| यही वो समय है जिससे आप समाज को वापस कर पाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीप्रशांत कुमार सी.एच., मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ‘सक्षम’ ने कहा कि समाज कल्याण विभाग एक ऐसा विभाग है जहां जन्म के पूर्व से लेकर मृत्यु के बाद तक भी सेवा करने की योजना है| जीवन के प्रबंध चक्र में सेवा प्रदान करने का इससे बेहतर विभाग नहीं मिलेगा| उन्होंने मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना एवं बुनियाद केंद्र के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।

कायक्रम में समाज कल्याण विभाग के श्रीमती कुमारी सीमा, विशेष कार्य पदाधिकरी, सुश्री पिंकी कुमारी एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे| अंत में श्रीमती सुजाता राज, विशेष कार्य पदाधिकरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button