राज्य

राष्ट्रकवि दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने जताया गहरा शोक….

राष्ट्रकवि दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया शोक...

केदारनाथ सिंह के निधन से मर्माहत हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, जताया शोक

जय प्र्साद-राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह का निधन शुक्रवार को नई दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि छात्र जीवन से ही मुझे दिनकर की कवितायें पसंद थी और उनके ज्येष्ठ पुत्र केदारनाथ सिंह से मेरे आत्मीय संबंध रहें हैं। उनके निधन से परिवार और समाज को हुई क्षति की पूर्ति कोई नहीं कर सकता। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दें। मेरी ओर से मृतात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लंबे समय से बीमार चल रहे केदारनाथ सिंह का सिमरिया और बिहार से विशेष लगाव रहा है और समय-समय पर वें बिहार आते रहें हैं। उन्होंने उनके सामाजिक जीवन में योगदान को बताते हुए कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर जैसी विभूति के पुत्र के रूप में उन्होंने अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया।

बताते चलें कि स्व. केदारनाथ सिंह 90 वर्ष के थे। विगत ढाई माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। केदारनाथ सिंह के पुत्र ऋतिक मुंबई में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी कल्पना सिंह ही उनके साथ पटना में रहती थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button