ब्रेकिंग न्यूज़

*16 जनवरी तक उत्तर मैदानी क्षेत्रों के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ अलर्ट जारी*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 14 जनवरी :: तापमान में हो रही गिरावट के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर मैदानी क्षेत्रों के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है।

सूत्रों ने बताया कि मौसम की तीव्रता के आधार पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में मौसम के लिए चार रंगों के कोड हैं। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों के लिए मौसम की बहुत ही प्रतिकूल संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट का संकेत है। जबकि
अत्यधिक प्रतिकूल मौसम से जान-माल के नुकसान की संभावना की चेतावनी के लिए लाल अलर्ट जारी किया जाता है। सामान्य मौसम के लिए हरा अलर्ट और बिगड़ते मौसम के लिए पीला अलर्ट का संकेत होता है।

सूत्रों ने बताया की पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों सहित चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में शीतलहर चलने की आशंका है। शुष्क उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान, सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी भारत में छिटपुट स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा छाया रह सकता है। विभाग ने 15-16 जनवरी के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोमोरिन क्षेत्र में चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले 2-3 दिन वर्षा होने की संभावना भी बताया गया है।

—————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button