ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन से पटना में शिष्टाचार मुलाकात कर बिहार में बुनकर केंद्रों को विकसित करने के प्रस्ताव हेतु आभार प्रकट किया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-ज्ञात हो भाजपा सांसद विवेक ठाकुर केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर बिहार में भूले हुए हस्तकला उद्योग केंद्रों के विकास हेतु लगातार प्रयासरत हैं।

विवेक ठाकुर ने कहा हमारी प्राथमिकता थी इन हस्तकला उद्योग केंद्रों पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के दृष्टिगत मुख्यधारा में लाना। अब अगला पहल होगा उत्पादकों का फैब इंडिया, टाटा के टनेरा व आदित्य बिरला के अद्यान जैसे निजी संस्थानों में बिक्री।

मुलाकात के दौरान विवेक ठाकुर ने उद्योग मंत्री को औरंगाबाद के ओबरा स्थित कालीन हस्तकला उद्योग केंद्र तथा पटना के परेव स्थित कांस-पीतल बर्तन हस्तकला उद्योग केंद्र के विकास हेतु ज्ञापन देकर आग्रह किया।

विवेक ठाकुर ने कुछ दिन पहले भी केंद्रीय वस्त्र मंत्री पोयुष गोयल से मुलाकात कर बिहार में भूले हुए हस्तकला उद्योग केंद्र के विकास हेतु आग्रह किया था। जिसके पश्चात इस माह के अंत तक एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी सभी वस्त्र केंद्रों का सांसद विवेक ठाकुर के साथ पुनः निरीक्षण करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!