ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : पैक्स से नहीं मिल रहा कोई लाभ : ग्रामीण

पैक्स में कुछ भी नहीं है सिर्फ ट्रैक्टर से जुताई का काम गांव में 800 रूपया घंटा के हिसाब से चल रहा है सरकारी रेट जुताई का 1000 रूपया घंटा है और 14 लोट धान की खरीद 2040 रूपया प्रति क्विंटल की गई है जबकि अभी सरकारी रेट बढ़ाकर 2200 रूपया क्विंटल कर दिया गया है: पैक्स अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद

किशनगंज, 18 जुलाई (के.स.)। फरीद अहमद, जिला के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रसिया के पैक्स को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि पैक्स महज नाम के लिए है पैक्स से किसानों को किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिल रहा है। पैक्स से जो भी लाभ किसानों को मिलने चाहिए उनसे किसान बिल्कुल ही वंचित है। स्थानीय ग्रामीण नरेश कुमार गणेश, प्रभात कुमार, संजीव कुमार, महादेव लाल गणेश, सहित कईयों का कहना है कि पैक्स के द्वारा किसानों को मिलने वाले लाभ में खाद वितरण, बीज वितरण, ट्रैक्टर से जुताई का लाभ नहीं मिल रहा है। इन सबके अलावा धान खरीद बिक्री में भी सही तरीके से नहीं हो रहा है और नहीं सरकारी रेट पर धान खरीद बिक्री होता है। आगे जानकारी देते हुए संजीव कुमार ने कहा कि वह आस-पास में ही व्यापारियों को अपना धान बेचते हैं। इस संबंध में जब पैक्स अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद से जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि पैक्स में कुछ भी नहीं है सिर्फ ट्रैक्टर से जुताई का काम गांव में 800 रूपया घंटा के हिसाब से चल रहा है सरकारी रेट जुताई का 1000 रूपया घंटा है और 14 लोट धान की खरीद 2040 रूपया प्रति क्विंटल की गई है जबकि अभी सरकारी रेट बढ़ाकर 2200 रूपया क्विंटल कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ भी नहीं है खाद का वितरण इसलिए नहीं हो पा रहा है क्योंकि केमेस्ट्री ऑनर्स डिग्री मांगा जा रहा है जो कि नहीं है जिसके कारण लाइसेंस नहीं बन पा रहा है।

Related Articles

Back to top button