District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य
किशनगंज : सदर अस्पताल में अनुपस्थित पाए गए डा. शबनम पर कार्रवाई तय
प्रसव के लिए आई एक मरीज को लगभग 11 बजे भर्ती किया गया था, परंतु 2 बजे तक भी डाक्टर का कुछ पता नहीं चला
![](https://kewalsachlive.in/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240101-WA0650-780x368.jpg)
किशनगंज, 25 फरवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, रविवार को सदर अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही संज्ञान आने पर जिलाधिकारी ने फौरन कार्रवाई का निर्देश दिया है। रोस्टर के अनुसार डा. शबनम यास्मीन की ड्यूटी प्रातः 8 बजे से अपराह्न 2 बजे थी किंतु वे अपने कर्तब्य स्थल से अनुपस्थित थी। प्रसव के लिए आई एक मरीज को लगभग 11 बजे भर्ती किया गया था, परंतु 2 बजे तक भी डाक्टर का कुछ पता नहीं चला। परिजनों द्वारा रोष व्यक्त करते हुए तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी। मामला जिलाधिकारी तुषार सिंगला के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है।