राज्य

जमशेदपुर, शहर में राष्ट्रीय जनता संघ और AAS के नेतृत्व में होने जा रहा है भव्य श्रीराम कथा।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर , मंगलवार को शहर के दो सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जनता संघ और AAS के द्वारा प्रेस वार्ता तूरी भवन, ओल्ड सीतारामडेरा में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय जनता संघ के मुख्य सदस्य श्री सुनील शर्मा द्वारा प्रेस को संबोधित किया गया तथा राष्ट्रीय जनता संघ के संस्थापक श्री शंकर जोशी और AAS के संस्थापक श्री शुभम सिन्हा ने बताया कि जमशेदपुर में दिनांक 8 फरवरी 2024 से 16 फरवरी 2024 शाम के 3:30 बजे से 7.30 बजे तक ट्रांसपोर्ट मैदान एग्रिको में भव्य राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा व्यास परम पूज्य श्री श्यामानंद दास जी महाराज वृंदावन के सीतानाथ मंदिर से जमशेदपुर आकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कथा का विवरण :
8 फरवरी 2024 – कलश यात्रा वेदी पूजन और महत्व की कथा
9 फरवरी 2024 – शिव विवाह महोत्सव
10 फरवरी 2024 – तीसरे दिन राम जन्मोत्सव
11 फरवरी 2024- भगवान की बाल लीलाएं
12 फरवरी 2024 – विवाह महोत्सव
13 फरवरी 2024 – बन गबन केवट प्रसंग
14 फरवरी 2024- भारत मिला
15 फरवरी 2024 – शबरी प्रसंग
16 फरवरी 2024 – रावण वध राज्याभिषेक व्यास पूजन
17 फरवरी 2024 – हवन भंडारा पूर्णावती

सभी सदस्यों द्वारा शहरवासियों को कथा में हार्दिक अभिनंदन किया गया।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता संघ के संस्थापक श्री शंकर जोशी एवं आवाज आवाम समिति के संस्थापक श्री शुभम सिन्हा मौजूद रहे। इसके साथ ही मुख्य सदस्यों के रूप में सुनील शर्मा, नीतू दुबे, आशीष प्रसाद, ओम प्रकाश, अब्दुल, अरुणिमा, ऋषि , आशु, रिंकू, अमित, अरुण, बादल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button