उत्तर प्रदेशझारखंडताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंबिहारराज्य

यूपी बोर्ड 10वीं में 89.55%, 12वीं में 82.60% विद्यार्थी पास, CM ने दी बधाई

यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव एवं सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रेसवार्ता के जरिये नतीजे (UP Board Result) घोषित किए


पटना : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के 52 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं क्लास में 89.55% छात्र पास हुए हैं, इनमें 93.40% लड़कियां और 86.05% लड़के शामिल हैं। हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ टॉप किया है। 12वीं बोर्ड रिजल्ट की बात करें तो इंटर बोर्ड का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60% रहा है, जिसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के शामिल हैं। 12वीं सीतापुर के रहने वाले शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ टॉप किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज मुख्यालय से निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) एवं यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव एवं सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रेसवार्ता के जरिये नतीजे (UP Board Result) घोषित किए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों और गुरुजनों को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!