राज्य

विकास पुरुष के रूप में याद रहेगें इओ डा. सुजीत – किरण

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। पीरो नगर परिषद के निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी डा. सुजीत कुमार के विदाई सह सम्मान समारोह में मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय ने उन्हें विकास पुरूष बताते हुए कहा कि वे अपने कार्यों के लिए पीरो वासियों के मानस पटल पर अंकित रहेगें। मौके पर मौजूद अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह, बीडीओ सुनील कुमार गौतम, अंचलाधिकारी लखेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, नगर परिषद के नये कार्यपालक पदाधिकारी राजू रंजन कुमार, उप मुख्य पार्षद सुरेन्द्र प्रसाद केशरी, समाजसेवी सरफराज खान, मो मेराज खान, हरेन्द्र सिंह, वार्ड पार्षद राहुल कुमार, रवि शंकर प्रसाद, तौफीक खान, चंदन कुमार, अफरोज आलम, जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय, असगर खान, पप्पू यादव, गुलाम सरवर सहित अन्य लोगों ने निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उनकी जमकर सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद किरण उपाध्याय व संचालन चर्चित उद्घोषक रविरंजन राय ने किया। कार्यक्रम के दौरान नये अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार व नये कार्यपालक पदाधिकारी राजू रंजन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!