किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य
किशनगंज : रूईधाशा महाकाल मंदिर में गुप्त नवरात्रि पर माता के पांचवे स्वरूप माता स्कंदमाता की हुई पूजा अर्चना
मंदिर में सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे

किशनगंज, 14 फरवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, रुईधासा महाकाल मंदिर में मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में बुधवार को माता के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गई। यहां पहले दिन से ही माता की पूजा की जा रही है। मंदिर में सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। यहां मता के साथ महाकाल बाबा की भी पूजा अर्चना की जाती है। पुरोहित बाबा साकेत ने कहा कि वर्ष में चार बार नवरात्र मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रि का बड़ा महत्व होता है। जो भक्त सच्चे मन से माता की पूजा करते हैं। उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।