राजनीति
बिहार में संजय सरावगी को मंत्री बनाने की मांग को लेकर उनके समर्थक भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने तक का दिया बयान
अमित शाह नड्डा तक को लिखा पत्र।..

शशि रंजन सिंह:-(पटना) दरभंगा नगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संजय सरावगी को मंत्री बनाने की मांग को लेकर उनके समर्थक लिखित और मौखिक रूप से आवाज उठाने लगे हैं। पिपुल्स फ्रंट अॉफ दरभंगा नामक संगठन के संयोजक चंदन कुमार राणा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दरभंगा नगर से विधायक संजय सरावगी को मंत्री बनाने का पुरजोर मांग किया है। इस संगठन के पत्र संख्या 17/PFD/2024 &
19/PFD/2024 के दो पत्र लिखकर भाजपा नेतृत्व को भेजें गया है। साथ ही इस पत्रों के माध्यम से संगठन द्वारा मंत्री बनने की मांग पुरी नहीं होने पर बिहार भाजपा कार्यालय पर रोष पुर्ण प्रदर्शन करने की बात कर रही है। ऐसा किसी भी भाजपा विधायक विधानपरिषद को मंत्री बनाने के लिए कोई पहलकदमी देखा नहीं गया।