थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।…

गुड्डू कुमार सिंह:–आरा।इमादपुर थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में स्थानांतरित थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार को विदाई दी गई। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार के कार्यकाल को सराहा। ग्रामीणों ने बताया कि ओमप्रकाश कुमार के रहते हम सभी को कभी असामाजिक तत्वों का भय नही सताया। इनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हुई। लोगो ने कहा कि थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार ने पुलिस पब्लिक रिलेशन को मजबूत किया। पुलिस, प्रशासन एवं पब्लिक के बीच जो सामंजस्य बना वह उसे कायम रखा जाना चाहिए।
इसके पूर्व उपस्थित गणमान्य लोगों ने थानाध्यक्ष को माला पहनाया और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही नये थानाध्यक्ष सुशांत कुमार को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।पुअनि सुरेन्द्र राय ने दोनो थानाध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट की। समारोह का संचालन पूर्व मुखिया शिवशंकर सिंह ने किया, थानाध्यक्ष अनिल कुमार 14 महीनों में ही अपने काम के बदौलत एक ईमानदार सिपाही के रूप में बना ली। विदाई समारोह में पुअनि सुरेन्द्र राय ,सुधीर कुमार बालकृष्ण सिंह उमेश कुमार मंडल धनंजय शर्मा सअनि हंस कुमार गुप्ता, पूर्व प्रमुख साधु सिंह ,सरपंच श्रीपति साह ,अरविन्द सिंह ,रामाकान्त सिंह ,संजय सिंह तोमर शमीम अहमद,धनंजय तिवारी ,सतेन्द्र सिंह सहित इमादपुर थाना के समस्त कर्मी समेत सैकडों गणमान्य लोग शामिल हुए।