झारखंडताजा खबरदेशप्रमुख खबरेंराज्य

48 घंटे लंबा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग पाठ पूरा कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का करेंगे दावा

संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा में इतिहास रचा गया


रांची : संत जेवियर्स स्कूल डोरंडा (st. Xaviers school Doranda) में इतिहास रचा गया। प्लस टू को-आर्डिनेटर, कंप्यूटर साइंस विभाग के एचओडी संतोष कुमार ने अपना 48 घंटे लंबा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग क्लास सफलतापूर्वक पूरा कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का दावा किया है। संत जेवियर्स स्कूल के अध्यक्ष फा. अजीत कुमार जेस शिक्षक संतोष कुमार को एक गिलास जूस के साथ-साथ फा. सुपीरियर फा. फ्लोरेंस द्वारा बुके भेंट किया गया। उप प्राचार्य फा. रवि भूषण जेस ने आधिकारिक तौर पर रिकार्ड के सबसे लंबे प्रोग्रामिंग क्लास के अंत की घोषणा की। 23 जनवरी की सुबह 9:23 बजे तक पूरे 48 घंटे 20 मिनट पूरा होने पर घोषणा की गई।

वहीं दूसरी ओर छात्रों के द्वारा बनाई गई मानव श्रृंखला के साथ संतोष कुमार को उनकी माता, उनकी पत्नी और संत जेवियर्स स्कूल के प्रांतीय लोगों के साथ मंच तक ले जाया गया। बधाई समारोह शुरू करने से पहले धन्यवाद प्रार्थना की गई। वहीं प्रिंसिपल ने भी अपने संदेश के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ भी असंभव नहीं है, अभ्यास ही कुंजी है, हार न मानें और विश्वास रखें कि आप हासिल कर लेंगे। वहीं संतोष कुमार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगितयों को दिया। मौके पर जीडब्ल्यूआर टीम संतोष कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें अभिषेक गुप्ता, नितेश, ताज, रत्ना भूषण, गौरव, विजय भगत, जायदीप शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!