किशनगंज : आवासीय कार्यालय में मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने की जनस्नेहिल मुलाकात, सुनीं लोगों की बातें
कार्यकर्ताओं के समर्पण और आमजनों के विश्वास को बताया जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत

किशनगंज, 11 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने रविवार को किशनगंज स्थित अपने आवासीय कार्यालय में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं दूर-दराज से पहुंचे आगंतुकों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनसे विभिन्न विषयों पर संवाद किया।मुलाकात के दौरान क्षेत्र से जुड़े मुद्दों, जनहित की आवश्यकताओं, लोगों के विचारों और सुझावों पर चर्चा करने का अवसर मिला।
मंत्री डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ आत्मीयता से बातचीत करते हुए उनके साथ अपने जुड़ाव को साझा किया। आवासीय कार्यालय में पहुंचे लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर अपने विचार रखे। इस दौरान आपसी संवाद और विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मंत्री ने कहा कि जनसेवा का मार्ग जनता के विश्वास, सहयोग और कार्यकर्ताओं के समर्पण से मजबूत होता है।कार्यकर्ताओं का निरंतर साथ, सहयोगियों का स्नेह और आम लोगों का भरोसा उन्हें जनहित में काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलने वाला अपनापन और सहयोग जनसेवा के प्रति उनके संकल्प को और मजबूत बनाता है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद बेहद महत्वपूर्ण है। लोगों के विचारों और सुझावों को सुनने से क्षेत्र की जरूरतों को समझने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर बेहतर ढंग से विचार करने का अवसर मिलता है।
मंत्री से मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं और आगंतुकों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल रहा। इस तरह की मुलाकातों को जनसंपर्क और संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनसेवा के प्रति समर्पण और आमजनों के विश्वास को उन्होंने अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।



