FJCCI ने औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को ज्ञापन सौंपा ।

गुड्डी साव/झारखंड में औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को गति देने तथा निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को विभिन्न सुझावों से अवगत कराया।
FJCCI ने होल्डिंग टैक्स एवं कर-आधार की समीक्षा प्रत्येक तीन माह में राज्य स्तरीय औद्योगिक समीक्षा बैठक आयोजित करने तथा खासमहल भूमि को चरणबद्ध तरीके से फ्रीहोल्ड करने सहित अन्य विषयों पर चर्चाएं की ।
चैंबर की ओर से कहा गया कि इस पहल से उद्योग एवं व्यापार जगत की समस्याओं का समाधान, निवेश को प्रोत्साहन तथा राज्य में व्यापार-अनुकूल वातावरण तैयार करने में मदद मिल सकती है।
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने इन सुझावों को संज्ञान में लेते हुए उद्योग एवं व्यापार से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ देखने की बात कही।



