सहरसा : अंगेजी साहित्य में महिषी की प्रीति चौधरी ने नेट यूजीसी में सफलता अर्जित की

सहरसा, 23 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, विलक्षण प्रतिभा की धनी महिषी की प्रीति चौधरी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट में अंग्रेजी साहित्य विषय से सफलता अर्जित की है। 98 प्रतिशत पर्सेटाइल से यूजीसी द्वारा अंग्रेजी साहित्य सफलता प्रीति की अंग्रेजी भाषा व साहित्य में दक्षता को प्रमाणित करता है।
माता अनिता चौधरी और शिक्षा विभाग के सेवानिवृत अधिकारी रहे पिता जगतपति चौधरी की पुत्री प्रीति चौधरी ने विद्यालयी शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, किशनगंज उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से अंग्रेजी भाषा व साहित्य में स्नातक और मास्टर अच्छे रैंक से प्राप्त की है। भाषा व साहित्य में विशेष शुरू से रुचि रखने वाली प्रीति ने नेट सफलता के बाद बताया कि आगामी समय में अपने पीएचडी में मॉडर्न लिटरेचर और कल्चर से संबंधित पर शोध केंद्रित करेंगी।
महिषी गांव के अति प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रीति के दादाजी स्वर्गीय मनमोहन चौधरी इस क्षेत्र विशेष के लिए एक जाना पहचाना नाम था। देश के आजादी के तुरंत बाद पूर्वी कोशी तटबंध को बनाने के प्रारंभिक चरणों से लेकर इसे पूर्ण करने तक महती भूमिका निभाई और ताउम्र कृषि कार्य और अध्यवसाई बने रहे और समाज एक मिशाल कायम की जिसे आज भी आमजन सहसा स्मरण करते हैं।
प्रीति की सफलता पर अपने काका विद्यापति चौधरी, डॉ अक्षय कुमार चौधरी, भैया डॉ पंकज कुमार चौधरी, पवन कुमार चौधरी, रौशन कुमार चौधरी सहित अनेकानेक स्वजन, परिजन और ग्रामणों ने प्रसन्नता जाहिर की है और ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

