District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : 23 खेल विधाओं में होगी विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 26 तक पंजीकरण

सहरसा, 23 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में 18 सितंबर को वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें खिलाड़ियों के चयन व पंजीकरण, खेल मैदानों की व्यवस्था, चिकित्सा एवं सुरक्षा इंतजाम तथा प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।जिले में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में कुल 23 खेल विधाओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें एथलेटिक्स, शतरंज, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, हैंडबॉल, रग्बी, खो-खो, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, कुश्ती, वुशु, कराटे, तीरंदाजी, साइक्लिंग, सेपक टकरा, योगा, टेबल टेनिस और तलवारबाजी शामिल हैं।

विद्यालय प्रधानों को निर्धारित संख्या के अनुसार खिलाड़ियों का चयन कर 26 सितंबर तक जिला खेल कार्यालय में पंजीकरण और पात्रता प्रपत्र जमा कराने का निर्देश दिया गया है। खिलाड़ियों की जन्मतिथि और आयु का सत्यापन विद्यालय अभिलेखों से होगा। पात्रता प्रमाण-पत्र पर प्रधानाध्यापक या प्राचार्य के हस्ताक्षर व मुहर अनिवार्य होगी। आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

प्रतियोगिता में बिहार के मान्यता प्राप्त विद्यालय के नियमित छात्र ही भाग ले सकेंगे। एक खिलाड़ी एक कैलेंडर वर्ष में अपनी आयु व कक्षा के अनुरूप एक ही आयु वर्ग में एक खेल विधा में भाग ले सकेगा। एथलेटिक्स में अधिकतम तीन इवेंट में भाग लेने की अनुमति होगी। पात्रता प्रपत्र विद्यालय प्रधान के माध्यम से जमा होगा।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए पहचान-पत्र, खेल पोशाक और जूते अनिवार्य होंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यालयी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button