किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सेंट जेवियर्स शतरंज में 500 खिलाड़ी हुए शामिल

अपने-अपने वर्गों में पीयूष कुमार, समृद्धि प्रिया, मोहम्मद अयान अहमद, मायरा कमर, संभव श्रेय, इशिका अग्रवाल, विवान डे, सुहाना परवीन, अर्णव दीक्षित एवं नबीलाज्ञ उजमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

किशनगंज, 09 अक्तूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में स्थानीय हलीम चौक स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में सोमवार को एक निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निर्देशक फुलजेंस टोपनो ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक माइंड गेम है जिसे खेलने से उनके तर्कशक्ति में वृद्धि होगी। इससे कालांतर में उनकी सोच मजबूत होगी और जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेना उनके लिए सहज हो जाएगा। मौके पर मौजूद संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव सह कार्यक्रम के संयोजक कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता को वर्ग-वार कुल पांच बालक-बालिका वर्गों में विभाजित कर संपन्न किया गया। अपने-अपने वर्गों में पीयूष कुमार, समृद्धि प्रिया, मोहम्मद अयान अहमद, मायरा कमर, संभव श्रेय, इशिका अग्रवाल, विवान डे, सुहाना परवीन, अर्णव दीक्षित एवं नबीलाज्ञ उजमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सादीद अख्तर, जारि शम्स, श्रीजय पाल, अयंतिका हालदार, अबू बकर सिद्दीकी, सारियाह अख्तर, युवराज साह, नवशीन रहमानी, फजल आलम एवं अवंतिका दास को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि मैनाक मंडल, वर्णिका तूही, अर्शान हसन, मारिया आफरीन, मो० सरबाज आलम, अतिरा फातिमा, अनिकेत कुमार साह, वनिया तनवीर, आरब कुमार एवं सांची दर्शन को तीसरे स्थानों पर संतोष करना पड़ा। व्यवस्था संभालने में संघ के संयुक्त सचिव रोहन कुमार, सहायक सचिव मो० अमानुल्लाह, रुद्र तिवारी के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकवृंद यथा प्रतिमा साबा, सुराजीत हेंब्रम, करुणा साहा, हर्षिता फ्रांसिस, सरोजिनी केरकट्टा, विलियम मुर्मू सहित कई अन्य ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!