किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिले के दो बच्चों का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

प्रतियोगिता में किशनगंज जिले के तीन खिलाड़ी भी शामिल हुए, जिसमे दो बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है, अब ये राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो गेम में हिस्सा लेंगे

किशनगंज, 04 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले के दो बच्चों का चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुआ है। पूर्वी चंपारण मोतीहारी के खेल भवन सह व्यायामशाला में 2 से 3 सितंबर तक राष्ट्रीय ताइक्वांडो चयन ट्रायल का आयोजन किया गया था। जिसमे जिले के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनमे विजय कुमार ओझा की पुत्री भारती ओझा व केदार सिंह के पुत्र आकाश का चयन हुआ है। मोतीहारी में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चयन ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिले से खिलाड़ी शामिल हुए थे और अपना अपना प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में किशनगंज जिले के तीन खिलाड़ी भी शामिल हुए। जिसमे दो बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। अब ये राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो गेम में हिस्सा लेंगे। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव सुधीर कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई देकर सम्मानित किया। वहीं ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ किशनगंज के अध्यक्ष मो० कलीमुद्दीन, सचिव अनवारूल हक, कोषाध्यक्ष मो० तस्लीम, उपाध्यक्ष घनश्याम कुमार, संयुक्त सचिव अंजार आलम, सदस्य मो० नसीम अख्तर व दयानंद कुमार ने दोनो बच्चों को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!