देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार में बेपटरी हुई सहरसा-पटना राज्‍यरानी एक्‍सप्रेस, जान-माल की क्षति होते-होते बची….

बिहार में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा है।रविवार की सुबह सहरसा स्‍टेशन के निकट सहरसा-पटना राज्‍यरानी एक्‍सप्रेस बेपटरी हो गई।सौभाग्‍य से दुर्घटना के समय ट्रेन की रफ्तार कम थी, इसलिए जान-माल की क्षति नहीं हुई।पुलिस ने दुर्घटना के पीछे किसी तोड़फोड़ की साजिश की पुष्टि से फिलहाल  इन्‍कार किया है।जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह में सहरसा स्‍टेशन के निकट राज्‍यरानी एक्‍सप्रेस के दो कोच अचानक तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गए।दुर्घटना के वक्‍त कोच में भारी कंपन हुआ,जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई।यात्री चलती ट्रेन से कूदने ही वाले थे कि ट्रेन ठहर गई और जान-माल की क्षति होते-होते बची।कानपुर रेल हादसे सहित कई रेल दुर्घटनाओं के तार आतंकी गतिविधियों से जुड़ने के कारण आम चर्चा है कि इस घटना के पीछे भी ऐसी कोई साजिश हो सकती है।हालांकि,रेल प्रशासन व पुलिस ने फिलहाल इससे  इन्‍कार किया है।

रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!