ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमशेदपुर, साकची थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी में चेक डैम के पास फंसा मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस।।…

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नदी में चेक डैम के पास एक अज्ञात शव मिला है। अज्ञात शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटना की सूचना साकची थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि हो सकता है नदी में नहाने के दौरान इस व्यक्ति की मौत हुई हो। व्यक्ति के बदन पर हाफ पैंट है। पुलिस शव की पहचान कराने की कवायद में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसी बीच शव को लेने के लिए स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंची एंबुलेंस घाट किनारे फंस गई। एंबुलेंस को निकालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पहले पुलिसकर्मियों ने खुद ही एंबुलेंस को धक्का दे कर निकालने की कोशिश की। लेकिन 20 से 25 मिनट की मशक्कत के बाद वह एंबुलेंस को नहीं निकाल सके। इसके बाद उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। तब जाकर लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस घाट से निकल सकी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!