District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर थानाध्यक्ष व बीडीओ ने कर्मियों को दिलाई मताधिकार का प्रयोग का शपथ।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर अररिया जिला के पलासी प्रखंड मुख्यालय परिसर व थान परिसर में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर उपस्थित कर्मियों को अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ दिलाया। ब्लॉक परिसर में बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शिनी ने प्रखंड व अंचल कर्मियों को शपथ दिलाया वही थाना परिसर में थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार ने पुलिस कर्मियों को अपने देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाय रखने, निर्भिग होकर धर्म, वर्ग, जाती, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने अपने मताधिकार करने की शपथ दिलाया। इस अवसर पर सअनि संजय कुमार, कमलेश कुँअर, कअनि, कनक लता, सुनील कुमार, हरेंद्र यादव, प्रभाकर कुमार, सहित सभी थाना कर्मी मौजूद थे। वही ब्लॉक परिसर में प्रेम कुमार दास, राजेन्द्र साह, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, सहित सभी कर्मी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button