जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा एल्डर लाईन 14567 की सेवा को जिलावासियों को समार्पित किया गया।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के प्रमाणीकरण से बंचित लाभार्थियों से सर्म्पक स्थापित कर छुटे हुए लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण हेतु जिलाधिकारी महोदय के द्वारा शिविर के आयोजन का शुभारम्भ किया गया…
इसके प्रचार प्रसार हेतु हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन को प्रचार हेतु शहर एवं गावों में रवाना किया गया…
जिलाधिकारी महोदय के द्वारा मौके पर ही चार लाभुकों की भौतिक सत्यापन से संबंधित पावती पत्र भी दिया गया। विदित हो कि जिले में कुल लम्बित नवीन डाटा 8877 एवं Not Traceable 68232 है…
जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा जिले के शहर एवं गॉव के वरिष्ठ नागरिकों के मदद के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा जीवन प्रामाणीकरण से बंचित लाभुको के Door to Door Visit एंव कैम्प के माध्यमें से प्रमाणीकरण कार्य एवं एल्डर लाईन 14567 की सेवा को जिलावासियों को समार्पित किया गया। यह एक टोल फ्री नंबर है…
हेल्प लाईन नंबर 14567 पर वृद्ध व्यक्ति वृद्धाश्रम, देखभाल करना, अत्याचार और घर से निकाले हुये बुजुर्ग, पेंशनन मुद्वों, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना कानूनी, मुद्दा एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य,सम्पति एवं किसी भी भावानात्मक सहयोग हेतु जानकारी हासिल कर सकते हैं एवं सहयोग भी प्राप्त कर सकते है…
यह हेल्प लाईन सुबह 8 बजे से 8 रात्रि तक कार्यरत रहेगा..
इस हेल्प लाईन में किसी प्रकार का कोई शुल्क नही देना होगा, सभी तरह की जानकारी एवं जमीनीस्तर पर सहयोग मुफ्त में प्रदान की जाएगी…
साथ ही भरण पोषण अधिनियम में वरिष्ठ नागरिकों को क्या अधिकार है उसके बारे में जागरूक करके उन्हें उनका अधिकार दिलाने का भी कार्य एल्डर लाईन द्वारा किया जायेगा…
जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने बताया कि जिले में एल्डर हेल्प लाईन 14567 का संचालन राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा चयनित एजेंसी ‘‘अलंकित एसाइन्मेंट लिमिटेड द्वारा जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्वी चम्पारण के नियंत्रण में संचालित होती है…
मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे…


