देशयोजनाराज्यविचार

हमारा उद्देश्य है कि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर एक पात्र परिवार तक पहुंच जाए – ओम बिरला

नवेंदु  मिश्र

राजस्थान – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी में संचालित सांसद जनसेवा अभियान के तहत आज बून्दी के कैथूदा में आयोजित शिविर में लाभार्थियों से संवाद का अवसर मिला। हमारा प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे और आमजन को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से आयोजित शिविरों में खाद्य सुरक्षा, आधार-जनआधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, श्रमिक डायरी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। दस्तावेजों की त्रुटियों को दूर कर पात्र नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।
मुझे प्रसन्नता है कि अब तक इस अभियान के माध्यम से हजारों नागरिक लाभान्वित हो चुके हैं। हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लाभ से वंचित न रहे और हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button