ताजा खबर
फुलवारी शरीफ उर्स के मौके पर कल 26 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव चादरपोशी करेगे : एजाज अहमद

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने बताया कि कल दिनांक 26 अगस्त को फुलवारी शरीफ उर्स के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव हजरत मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्ला अलैह के मजार पर चादरपोशी कर मुल्क और सुबा बिहार कि अमन और तरक्की के लिए दुआ मांगेंगे।
इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेताओं के साथ माननीय विधायक,विधान पार्षद और पार्टी के सभी स्थानीय नेता भी उपस्थित रहेंगे।
(एजाज अहमद)
