ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आजादी के लिए कुर्बान होने वाले सपूतों को याद करने का दिन है स्वतंत्रता दिवस: डॉ मदन मोहन झा

कांग्रेस ने सदाकत आश्रम में किया झंडोत्तोलन

आजादी की लड़ाई के कई संकल्प अब भी अधूरे: डॉ मदन मोहन झा

मनीष कुमार कमलिया बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज पूर्वाहन 11 बजे देश के 75 वा स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के जवानों के साथ उपस्थित कांग्रेस नेताओ ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस मौके पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा कहा कि आजादी के कई संकल्प जो हमारे पूर्वजों ने लिए थे वें आज भी अधूरे हैं, जिन्हें पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आजादी के लिए कुर्बान होने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाले योद्धाओं ने जिस खूबसूरत भारत की परिकल्पना कर उसको साकार करने में अपना जीवन दे दिया उसको वर्तमान सरकार के गलत नीतियों की वजह से धूमिल होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश का नियामक संविधान पर आधारित है न कि तानाशाही पर। लेकिन आज के समय में तानाशाही हावी है तो संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। सरकार द्वारा अपने ही देश के नागरिकों और नेताओं की जासूसी कराई जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से आजादी की लड़ाई की जरूरत अब भी बनी हुई है।

झंडोतोलन के उपरांत सभी कांग्रेसजन ने देश की आजादी में शहीद हुए अमर बलिदानियों को नमन किया और उनके बताएं रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष चंदन वागची, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डा0 समीर कुमार सिंह, विधायक विजय शंकर दूबे, प्रतिमा कुमारी दास, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, पूर्व मंत्री विश्व मोहन शर्मा, रविन्द्र मिश्रा, अर्जुन मंडल, पूर्वविधायक भावना झा, लाल बाबू लाल, अमित कुमार टुन्ना, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रो0 अम्बुज किशोर झा, आनन्द माधव, जया मिश्रा, असित नाथ तिवारी, कुमार आशीष, गुंजन पटेल, चुन्नू सिंह,ज्ञान रंजन,सौरभ सिन्हा, कमलदेव नारायण शुक्ला, अरविन्द लाल रजक, शशि रंजन, विनोद पाठक, शशि कांत तिवारी, पुरूषोत्तम मिश्रा, सिद्धार्थ क्षत्रिय, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अजय कुमार चैधरी, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, अनोखा देवी, अजय सिंह, यमुना अग्रवाल, उर्मिला सिंह नीलू, रेणु सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, अजय यादव, अमरेन्द्र सिंह, दुर्गा प्रसाद, प्रयाग प्रसाद सिंह, गुरूदयाल सिंह, सिसिल साह, वैद्यनाथ शर्मा, प्रदुम्न यादव, ललन यादव, अरूण पाठक, रवि गोल्डन,राजेन्द्र चैधरी, मनोज कुमार सिन्हा, सुनील चैधरी, हसीब खां, मदनमोहन वेदुआ, निरंजन कुमार,मुकुल यादव, अभिषेक कुमार, मुमताज रूही, सुनीता साक्षी, प्रो0 कुमारी अनिता,राजीव सिन्हा, रूमा सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button