अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

किशनगंज/फरीद अहमद, जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के चरघरिया चेक पोस्ट से पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आरीज एहकाम ने बताया कि कोचाधामन थाना क्षेत्र अंतर्गत चरघरिया चेक पोस्ट से पुलिस ने अभियुक्त सचिन कुमार बंजारा पिता-बल्ला बंजारा सा०-जुराबगंज थाना-कोढ़ा जिला-कटिहार को 7 लीटर 500 मि०ली० विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर कोचाधामन थाना कांड संख्या 296/22 धारा 30(ए) बिहार मध्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गौरतलब हो कि शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने को लेकर कोचाधामन पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कोचाधामन थानाध्यक्ष के निर्देश पर स०अ०नि० चंद्रमा चौधरी ने कार्रवाई की है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button