किशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : पक्की नाला निर्माण से सैकड़ों लोगों को होगा लाभ : मुखिया तोहिद आलम

किशनगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत मालिनगांव पंचायत के वार्ड नं०-13-14 में पहली बार मुखिया तोहिद आलम ने पंचायत में विकास के मध्य नजर डाल नाला निर्माण करवाया। मालिनगांव पंचायत के मुखिया तोहिद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त नाला निर्माण से सैकड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा इससे पूर्व लोग लाभ से वंचित थे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नाला नहीं होने से वहां पर विवाद होता रहता था और गंदे पानी को बहाने के लिए साधन नहीं था जिसके मद्देनजर ग्रामीणों के सहूलियत के लिए नाला निर्माण करवाया गया है। मुखिया तोहिद आलम ने बताया कि जनता ने उन्हें चुना है तो वह जनता के सेवक बनकर पंचायत में हर मुमकिन विकास का कार्य करेंगे। पंचायत के मुखिया आलम ने कहा कि जब वह गांव में घूमने जाते थे तब गंदगी और गंदे पानी को देखते थे और उससे जब बदबू आती थी तो उन्हें या बिलकुल अच्छा नहीं लगता था जिसको लेकर उन्होंने यहां पर नाला निर्माण कराना अति आवश्यक समझा। जिसको लेकर उन्होंने उक्त स्थल पर 15वीं वित्त आयोग योजना अंतर्गत नाला निर्माण करवाया जिससे ग्रामीणों को अब लाभ मिलेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button