District Adminstrationठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : आजादी के अमृत महोत्सव पर पौआखाली में निकाली गई बाइक तिरंगा रैली, देश भक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ पूरा इलाका।

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत पौआखाली में युवा संगठन पौआखाली द्वारा मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकाला गया। रविवार को युवा संगठन पौआखाली द्वारा हर घर तिरंगा लगाने को लेकर मोटरसाइकिल तिरंगा रैली निकाला गया। मौके पर थानाध्यक्ष आरीज एहकाम अपने दल बल के साथ तिरंगा रैली में मौजूद दिखे। तिरंगा रैली को लेकर युवा संगठन पौआखाली द्वारा कई दिनों से तैयारियां जोर शोर से की जा रही थी। नगर पंचायत पौआखाली में तिरंगा रैली और देशभक्ति के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा। अमृत महोत्सव के मद्देनजर और आने वाले स्वतंत्रता दिवस को लेकर आजादी के जश्न में आवाम पूरी तरह से डूबे हुए नजर आए। इस दौरान डीजे में देश भक्ति सुर के साथ पीछे-पीछे मोटरसाइकिल की तिरंगा रैली से पूरा इलाका गूंज उठा, वही युवाओं ने जोश के साथ देश भक्ति के कई नारे भी लगाए। इस रैली के आयोजनकर्ता, अबू नसर, कुणाल कुमार सिंहा, अंकित सिंह, राजा साह, सचिन साह, पुष्कर साह, कामरान आलम शामिल थे। इस रैली में शामिल हुए कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधि जिसमें से अहमद हुसैन, अबू नसर, नूर आलम, फिरोज आलम, आजाद कासमी, प्रदीप कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग भी इस मोटरसाइकिल तिरंगा रैली में उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button