District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जनादेश के अपमान के खिलाफ भाजपा ने जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनता के जनादेश के के साथ विश्वासघात कर महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बना लेने से भापजा का गुस्सा फुट पड़ा। भाजपा के नेताओ ने महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने को विश्वासघात बताते हुए अररिया के विभिन्न प्रखंडों में धरना दिया। इस क्रम में अररिया जिला के पलासी प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना स्थल पर भाजपा नेता रंजीत यादव, मंडल अध्यक्ष जगरनाथ झा, रमेश चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जागेश्वर ठाकुर के अलावे सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना पर बैठे भाजपा नेता रंजीत यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा में जनता ने भाजपा को जनादेश दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के जनादेश का अपमान किया। नीतीश कुमार ने बिहार में जिनके खिलाफ चुनाव लड़ा उन्हें के साथ मिलकर बिहार की जनता का अपमान किया। जिस का बदला जनता 2024 के चुनाव में लेगी। धरना में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगरनाथ झा, रमेश चौधरी, जागेश्वर ठाकुर, नारायण यादव, बिजेंद्र साह, बिहारी ठाकुर, रेश लाल यादव, ओम प्रकाश यादव, सुजीत कुमार, श्याम लाल राम, राजेन्द्र मंडल, अमोद झा, राजेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button