भोजपुर :-हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रि के दुसरे दिन सरस्वती शिशु मंदिर गडहनी की ओर से निकाली गई प्रभातफेरी।।….

गुड्डु कुमार सिंह:-गडहनी। हिंदू नव वर्ष व नवरात्रि के दुसरे दिन सरस्वती शिशु मंदिर गडहनी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई।इस दौरान आजादी का अमृत महोत्सव को प्रतिस्थापित किया गया।प्रभातफेरी के दौरान विभिन्न प्रकार के स्वतंत्रता सेनानियों का स्वरूप विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार ने देश वासियो को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनायें दी।प्रभातफेरी पदसंचलन सरस्वती शिशु मंदिर सहित गडहनी के विभिन्न मार्गो से होकर आरा सासाराम मुख्य मार्ग गोला बाजार होते हुए पेट्रोल पम्प पहुंची जहाँ सभा मे तब्दील हो गई।प्रभातफेरी में भाग ले ले रहे विभिन्न भैया बहनों के द्वारा भारत माता सुभाष चंद्र बोस वीर कुंवर सिंह महात्मा गांधी बाबा भीमराव अंबेडकर चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह के स्वरूप की बेहतर प्रस्तुति की। सत्र 2022 23 का प्रारंभ हवन पूजन के साथ प्रारंभ किया गया इस मौके पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार ओझा सचिव भगवान प्रसाद सोनी विनय सिंह पप्पू प्रसाद गुप्ता पूजा कुमारी सहित विद्यालय के भैया दीदी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।