ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कुछ दिन पूर्व दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार के विकास संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर शिष्टाचार मुलाकात की थी।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- जिसमें मोकामा-बड़हिया टाल क्षेत्र समस्या का निराकरण प्रमुख विषय था।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने विवेक ठाकुर के आग्रह पर मोकामा-बड़हिया टाल क्षेत्र के समस्या को संज्ञान लेते हुए सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा इस प्रोजेक्ट का सर्वे एवं आवश्यकता पड़ने पर सैटेलाइट इमेजिन का भी सहारा लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का आदेश जारी किया है। सर्वे में पूर्व नालों को चिन्हित व ओरिजिनल एलाइनमेंट अध्ययन कर ‘सर्वे ऑफ इंडिया’ सर्वे उपरांत गाद की सफाई का एक्शन प्लान भारत सरकार को देगा।

विवेक ठाकुर ने कहा अटल जी के कार्यकाल में इस टाल परियोजना पर बहुत गंभीर चर्चा हुई थी। लेकिन 2004 में सरकार न बनने के बाद यह परियोजना ठंडे बस्ते में चला गया। अब पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की भावना को देखते हुए दशकों से लंबित विषय को संज्ञान में लिया है।

विवेक ठाकुर ने कहा मोकामा-बड़हिया टाल क्षेत्र के समस्या के निराकरण के बाद पटना से जमुई तक 6 जिलों के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। साथ ही देश का दाल का कटोरा के रूप में इसकी पहचान बनेगी।

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने मोकामा-बड़हिया टाल क्षेत्र समस्या के निराकरण हेतु संवेदनशील निर्णय लेकर सर्वे का आदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाखों किसानों की तरफ से आभार व्यक्त किया। साथ ही संसद भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय राज्यमंत्री डॉ०जितेन्द्र सिंह से मिलकर आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!