*पटना :-डॉक्टर प्रेम कुमार विधायक का पटना आवास पर रणजीत कुमार सिन्हा नेकिया साक्षात्कार।।…*

रंजीत कुमार सिन्हा –बिहार की राजधानी पटना में डॉक्टर प्रेम कुमार के आवास पर चुनावों के परिणामों के आने के बाद विधायक बनने के बाद एक साक्षात्कार किया| जिसमें एक प्रश्न पूछे जाने पर कि नवादा गया और औरंगाबाद में जनता मांग कर रही है, कि श्रीडॉ कुमार को मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनाया जाए इस पर आप क्या कहेंगे ?डॉ कुमार ने कहा की जनता सर्वोपरि है ,वह मांग कर सकती है क्योंकि उनका अधिकार है।
बताते चलें कि डॉ कुमार एक अनुभवी नेतृत्व हैं| अति पिछड़ा के संघर्षशील एवं कद्दावर नेता हैं |इन्होंने बिहार सरकार के कई विभागों का संचालन बड़ी प्रमुखता से निभाई है,या यूं कहें किकई विभागों के मंत्री के रूप में बखूबी संचालन कर चुके हैं |गया विधानसभा से आठवीं बार रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त किए हैं |भाजपा को 74 सीट मिलने की बात पर ,उन्होंने कहा कि जनता हमे जिताने का काम किया है |मैं जनता को हृदय से बधाई देता हुँ | शपथ ग्रहण कब तक होगा ?पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद शपथ ग्रहण हो जाएगा| मुख्यमंत्री बनाने या उप मुख्यमंत्री बनाने के प्रश्न पर कहा कि यह केंद्रीय नेता तय करेंगे| साथ ही यह कहा किभारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार के घर-घरमें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किए हैं |